
राजधानी देहरादून में प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने शहर से लेकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
अभियान के तहत सभी बॉर्डर बैरियरों पर पुलिस टीमें संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ले रही हैं। वहीं, आंतरिक मार्गों पर लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिले में बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
इसके अलावा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहरने वाले स्थानों पर भी पुलिस टीमें पहुंचकर चेकिंग और सत्यापन कर रही हैं।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजामों की लगातार निगरानी की जा रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post