
सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए वीर गोर्खा कल्याण समिति ने एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग कर सराहनीय पहल की। समिति की ओर से 25 नवंबर 2026 को डोईवाला के ग्राम लच्छीवाला में असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर सृष्टि, पुत्री स्वर्गीय चंद्र बहादुर थापा, के विवाह के अवसर पर कन्यादान एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विवाह में सहयोग प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। साथ ही नवविवाहित जोड़े को सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि वीर गोर्खा कल्याण समिति हमेशा सामाजिक सेवा, मानवीय सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संगठन का नैतिक दायित्व है कि वह जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बने और बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आए।
उन्होंने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। समिति भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव आशु थापा, सोना शाही, बबीता गुरुंग, कर्मिता थापा, बुदेश राई सहित समिति के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में समिति ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही इस पुनीत कार्य में सहयोग और सहभागिता करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post