Thursday, November 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुड़की: आईआईटी रुड़की के स्थापना दिवस पर पहुंचीं कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव

Crime Patrol by Crime Patrol
November 26, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
IT Roorkee
1
VIEWS

रुड़की। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक यात्रा के 179 वर्ष पूरे कर 180वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। वहीं, आईआईटी के रूप में संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में कर्नाटक की राज्यपाल और संस्थान की पूर्व छात्रा डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों, उद्योग जगत की हस्तियों और शिक्षाविदों ने संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव मनाया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

वर्ष 1847 में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में स्थापित आईआईटी रुड़की ने इंजीनियरिंग, विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में देश को कई प्रतिभाएं दी हैं। समारोह में टाटा केमिकल्स के प्रबंध निदेशक एवं सीआईआई अध्यक्ष आर. मुकुंदन और प्रो. प्रेम व्रत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत सहित वरिष्ठ शिक्षाविदों, पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुधा यादव ने अपनी मातृ संस्था में लौटने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईआईटी रुड़की की गौरवशाली विरासत देश के इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और अनुसंधान को समाज की जरूरतों से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व छात्रों से संस्थान के साथ जुड़े रहकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने की अपील की।

समारोह के दौरान संस्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार, प्रतिष्ठित युवा पूर्व छात्र पुरस्कार और उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि आईआईटी रुड़की की 180 वर्षों की गौरवशाली विरासत और आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे होना पूरे संस्थान परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अंतर्विषयी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान विकसित करने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढ़ें

Samvad

चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव

November 26, 2026
CM

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

November 26, 2026
Sericulture

27वें अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन कांग्रेस में देहरादून के चार वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध निष्कर्ष

November 26, 2026
foundation

देहरादून: विजय कॉलोनी में 5.36 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का पुल, मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

November 26, 2026

समारोह ने संस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करने के साथ ही भविष्य में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प भी दोहराया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-26-at-11.46.43-AM.mp4

डॉ. सुधा यादव (राज्यपाल कर्नाटक)

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-26-at-11.46.44-AM.mp4

 

प्रो. कमल किशोर पंत (निदेशक आईआईटी रुड़की)

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

देहरादून: वीर गोर्खा कल्याण समिति ने निभाया कन्यादान का फर्ज, जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SSP बदले

Next Post
Transfer

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SSP बदले

FIR

देहरादून : पुलिस मुख्यालय पहुंचे अंकिता के माता-पिता, विनोद आर्य पर FIR दर्ज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Ramnagar

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने दी जानकारी

4 months ago
Uttarakhand

उत्तराखंड सी.एस.आर. डायलॉग : शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए एमओयू

1 year ago
Traffic

वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए देहरादून पुलिस अलर्ट

5 months ago
Leopard

पौड़ी में घंडियाल गांव में गुलदार पकड़ा गया

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव
  • पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान
  • 27वें अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन कांग्रेस में देहरादून के चार वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध निष्कर्ष

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Samvad

चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव

November 26, 2026
CM

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

November 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol