पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आगामी वर्ष के लिए उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकताएं तय कीं। बैठक में सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
डीजीपी ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साइबर सर्विलांस और साइबर इंटेलिजेंस को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही एटीएस, एएनटीएफ और ट्रैफिक निदेशालय के पुनर्गठन पर बल देते हुए ड्रग-फ्री उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए एएनटीएफ को और सशक्त करने को कहा।
उन्होंने साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण के लिए 1930 हेल्पलाइन को 112 इमरजेंसी सिस्टम से बेहतर रूप से जोड़ने, लंबित फाइलों और प्रस्तावों के शीघ्र निस्तारण तथा ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। इसके अलावा पीटीसी नरेंद्रनगर में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, समय पर एसीआर भरने और उत्तराखंड पुलिस गीत के व्यापक प्रचार पर भी विशेष जोर दिया गया।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post