पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन में उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, गढ़वाल-कुमाऊं रेंज प्रभारी, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा STF अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश के वर्तमान अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था, विवेचनाओं और जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए। देहरादून और ऋषिकेश में महिला हत्याकांड से जुड़े मामलों में लापरवाही पर संबंधित चौकी प्रभारियों को निलंबित किया गया और जांच SP Crime को सौंपी गई। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी लापरवाही पर हल्का प्रभारी को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए गए।
ऊधमसिंहनगर के भूमि विवाद से जुड़े आत्महत्या प्रकरण के बाद लैंड फ्रॉड मामलों में सीओ स्तर पर समयबद्ध और पारदर्शी जांच के निर्देश जारी किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर सतर्कता विभाग के माध्यम से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post