रुड़की के ब्रह्मपुर खादर क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लाइनमैन को हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और सैकड़ों ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर खादर में तैनात लाइनमैन इरफान के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर कई घंटों तक डटे रहे। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल गरमा गया।
लंबी बातचीत के बाद अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो लाइनमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों लोग ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव कर बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस पूरे मामले से ऊर्जा निगम के अंदर भी हलचल मची हुई है।
मुबारिक अली (बीडीसी सदस्य)
सय्याद अली (किसान नेता)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post