Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में सीओपीडी के आधुनिक प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Crime Patrol by Crime Patrol
August 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
program
3
VIEWS

एम्स ऋषिकेश में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के आधुनिक प्रबंधन को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को सीओपीडी की शीघ्र पहचान, रोकथाम, आधुनिक उपचार, पुनर्वास और आपातकालीन प्रबंधन से संबंधित नवीनतम जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सीओपीडी और इसके जोखिम कारकों की समय रहते पहचान तथा उनके नियंत्रण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का निदान, रोग की प्रगति को रोकने के लिए प्रभावी कदम और प्राथमिक व द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर पर उचित हस्तक्षेप से मरीजों के उपचार परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार किया जा सकता है।

डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने सीओपीडी के उपचार में व्यक्तिगत और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज में बीमारी की गंभीरता, जोखिम कारक, सह-रुग्णताएं और उपचार की जरूरत अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार रणनीति अपनाना जरूरी है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री बालीजा ने स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को व्यावहारिक और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से सीओपीडी के अचानक बढ़ने यानी एक्यूट एक्ससेर्बेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रबंधन के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो. स्मृति अरोड़ा ने सीओपीडी के समग्र प्रबंधन में स्टाफ नर्सों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने नर्सिंग दक्षताओं को मजबूत करने के लिए संरचित, व्यावहारिक और सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश सिंधवानी और डॉ. रुचि दुआ ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
Accident

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

September 30, 2026
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026

विशेषज्ञों ने दिए आधुनिक उपचार के प्रशिक्षण

चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सीओपीडी की रोकथाम, जोखिम कारकों की पहचान, स्पाइरोमेट्री, ऑक्सीजन थेरेपी, विभिन्न इनहेलेशन डिवाइस, नॉन-इनवेसिव एवं इनवेसिव वेंटिलेशन, पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन, सह-रुग्णताओं के प्रबंधन और ब्रोंकोस्कोपी सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए।

प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए केस आधारित चर्चाओं और विभिन्न प्रकार के हैंड्स-ऑन सिमुलेशन अभ्यासों को भी शामिल किया गया। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को सीओपीडी के मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर प्रबंधन के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में सीओपीडी की पहचान और उपचार की क्षमता को मजबूत करना तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

यूरोपियन हाइपरलूप वीक 2026 में टीम वेगापॉड ने जीता ‘इमर्जिंग इंजीनियरिंग टैलेंट’ पुरस्कार

Next Post

हरिद्वार में चेंजिंग रूम के अंदर मिलीं पेशाब से भरी पानी की बोतलें, वीडियो वायरल

Next Post
Urine

हरिद्वार में चेंजिंग रूम के अंदर मिलीं पेशाब से भरी पानी की बोतलें, वीडियो वायरल

meeting

एप्पल मिशन, पॉलीहाउस एवं योजनाओं की प्रगति की कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

UKD

ओबीसी मुद्दों पर उक्रांद का हमला

7 months ago
Inspection

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ की तैयारी तेज, कांग्रेस ने किया बन्नू ग्राउंड का निरीक्षण

3 months ago
Accident

रामनगर: अनियंत्रित होकर पलटी बस, छह यात्री घायल

1 year ago
आपदा प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत।

आपदा प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत।

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस
  • झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol