देहरादून में एसजीआरआर मैदान बिंदाल में स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें आदर्श जननेता बताया और कहा कि उनके विचार व योगदान सदैव जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। मंत्री ने खेलों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post