इसे भी पढ़ें
पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित भराड़ी देवी मंदिर में दर्शन कर माँ के श्रीचरणों में नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की देवतुल्य जनता के सुख–समृद्धि, शांति और उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए माँ भराड़ी देवी से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा ईश्वर का आशीर्वाद राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मार्गदर्शक बनेगा।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और प्रदेश की उन्नति के लिए की गई प्रार्थना में सहभागी बने।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post