Saturday, August 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले गणेश जोशी, खरीफ सत्र की सभी तैयारियां पूरी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सम्मेलन केवल खरीफ फसलों की तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्यों के बीच कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 30, 2026
in उत्तराखंड, दिल्ली, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Conference
2
VIEWS

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की, जबकि आचार्य देवव्रत विशेष रूप से उपस्थित रहे। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों और विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों ने खेती-किसानी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सम्मेलन केवल खरीफ फसलों की तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्यों के बीच कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राज्यों के नवाचारों और सफल प्रयोगों को साझा करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक और कृषि-जलवायु परिस्थितियां विविध फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। खरीफ सत्र 2026 के लिए राज्य में बीज, खाद और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमान्त श्रेणी के हैं, जिनकी छोटी और बिखरी हुई जोतें कृषिकीकरण की राह में बड़ी चुनौती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार क्लस्टर खेती को बढ़ावा दे रही है।

इसे भी पढ़ें

SDRF

भद्रकाली मोड़ पर दिल्ली जा रही बस पलटी, 60 यात्री थे सवार; स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

August 29, 2026
Car

हरिद्वार के बैरागी कैंप में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

August 29, 2026
Yamaraj

डाकपत्थर में विराजते हैं यमराज, यमुना और चित्रगुप्त, रक्षाबंधन से भाई दूज तक जुड़ी है अनोखी पौराणिक कथा

August 29, 2026
Roorkee

रुड़की में संदिग्ध स्पा सेंटरों और होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 पुलिस एक्ट में चालान

August 29, 2026

गणेश जोशी ने कहा कि उर्वरकों की खपत कम करने और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। “धरती माता बचाओ अभियान” के तहत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि परम्परागत कृषि विकास योजना और नमामि गंगे योजना के माध्यम से प्रदेश में जैविक खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक लगभग 2.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक खेती के अंतर्गत लाया जा चुका है, जो राज्य के कुल कृषि क्षेत्रफल का लगभग 40 प्रतिशत है। जैविक उत्पादों के विपणन के लिए प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर 337 जैविक आउटलेट स्थापित किए गए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र पोषित राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत प्रदेश के 11 जनपदों में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में कार्य किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की “नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना” के तहत 1950 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक मिलेट फसलों के प्रोत्साहन और संवर्द्धन के लिए 134.89 करोड़ रुपये की स्टेट मिलेट पॉलिसी लागू की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार की एफपीओ योजना के तहत प्रदेश में अब तक 161 कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन किया जा चुका है और प्रत्येक विकासखंड में एफपीओ की स्थापना सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में हुए व्यापक मंथन से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था के लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयासों से कृषि क्षेत्र समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, 31 मई से जनजागरण पदयात्रा

Next Post

टिहरी में राजस्व कार्यों की समीक्षा, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए आवश्यक निर्देश

Next Post
Meeting

टिहरी में राजस्व कार्यों की समीक्षा, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए आवश्यक निर्देश

Reviews

टिहरी दौरे पर आयुक्त रंजना राजगुरु, राजस्व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

meeting

रविदास जयंती को लेकर क्षेत्र के मोजीज लोगों के साथ की बैठक

7 months ago
Appointment Letters

पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए रोजगार मेला, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

4 months ago
AIIMS Rishikesh

जोड़ों की चोट है तो परेशान न हों, एम्स ऋषिकेश में होगा इलाज

9 months ago
bird flu

देहरादून: बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • भद्रकाली मोड़ पर दिल्ली जा रही बस पलटी, 60 यात्री थे सवार; स्कूटी सवार दो लोगों की मौत
  • हरिद्वार के बैरागी कैंप में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
  • डाकपत्थर में विराजते हैं यमराज, यमुना और चित्रगुप्त, रक्षाबंधन से भाई दूज तक जुड़ी है अनोखी पौराणिक कथा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

SDRF

भद्रकाली मोड़ पर दिल्ली जा रही बस पलटी, 60 यात्री थे सवार; स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

August 29, 2026
Car

हरिद्वार के बैरागी कैंप में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

August 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol