Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अन्तर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री कौशल योजना से मिली वैश्विक सफलता, टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी

Crime Patrol by Crime Patrol
June 24, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, उत्तराखंड, रोजगार
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Sapna Rana
3
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में टिहरी गढ़वाल निवासी सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सपना राणा को जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक (Schon Klinik) अस्पताल में नर्स के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें प्रतिमाह 3060 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) वेतन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपना राणा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ राज्य के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए आवश्यक भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जा चुका है, जबकि जर्मनी में भी युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर सपना राणा ने जर्मन भाषा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और जर्मनी में नर्स के रूप में चयनित हुईं।

इसे भी पढ़ें

inspects

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

September 25, 2026
Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

September 25, 2026

सपना राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल (टिहरी गढ़वाल) से प्राप्त की है, जबकि नर्सिंग की पढ़ाई उन्होंने स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से की। उनकी सफलता को राज्य सरकार की कौशल विकास एवं वैश्विक रोजगार योजनाओं की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

सपना राणा की इस उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं, विशेषकर नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर वैश्विक रोजगार के अवसरों से जुड़ेंगे।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा का निधन।

Next Post

हल्द्वानी में एक दिन में दो बड़ी आग की घटनाएं

Next Post
Fire

हल्द्वानी में एक दिन में दो बड़ी आग की घटनाएं

Imdresh

कर्णप्रयाग विवाद की जांच हरिद्वार ट्रांसफर होने पर उठे सवाल, CPI(ML) ने सरकार को घेरा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Omspace

ओमस्पेस को 3 मिलियन डॉलर की फंडिंग, ‘Infinity One’ लॉन्च व्हीकल को मिलेगी रफ्तार

1 year ago
Crime

इश्क का खूनी खेल: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

5 months ago
Srikot

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता, श्रीकोट में दीप मशरूम फार्म बना प्रेरणास्रोत

9 months ago
inspection

आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण में भारी अव्यवस्थाएं उजागर, कार्रवाई के निर्देश

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

inspects

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

September 25, 2026
Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol