“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून” ने प्राचीन और ऐतिहासिक टिहरी रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुनर्जीवित किया है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रों के दौरान 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक “श्री गुरु नानक मैदान रेसकोर्स” में भव्य रामलीला महोत्सव का मंचन होगा।
समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि 2024 में आयोजित रामलीला को 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। इस बार पहली बार Laser और Sound Show के साथ Digital Live Telecast System का प्रयोग किया जाएगा, जिससे 75 लाख से अधिक दर्शक मंचन का आनंद ले सकेंगे। महोत्सव में रामलीला मंचन के अलावा भजन संध्या, उत्तराखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भव्य मेला, कलश यात्रा और 2 अक्टूबर को रावण-कुंभकरण-मेघनाथ का पारंपरिक पुतला दहन भी आयोजित किया जाएगा।
विधायक विनोद चमोली ने कहा कि गढ़वाल की ऐतिहासिक धरोहर का पुनर्जीवित होना गर्व की बात है। गढ़वाली लोक गायक रोहित चौहान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस महोत्सव से उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास की झलक आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचने का अवसर मिलेगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post