
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई कार्यकारिणी में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में हवन पूजन का भी आयोजन किया गया । इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ने आज नवरात्रि के दूसरे दिन नई टीम ने कार्यभार संभाला है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन आज रात्रि तक पहुंचेंगे और कल पूरा दिन बैठक का क्रम चलेगा जहां प्रदेश के मोर्चे बनाए है तो उनकी टीम बननी है उसपर चर्चा होगी ।
संगठनात्मक विस्तार के दृष्टिकोण से ये बैठक रहेंगी । इसके साथ बूथ प्रबंधन को किस प्रकार से प्रभावी कर सकते है इसपर बैठक में चर्चा होगी ।उन्होंने कहा कि 2027 लक्ष्य में रहेगा और इस बार एक बड़ी टीम हमको मिली है जिन्हें हम बूथ केंद्रित योजनाओं के साथ जोड़ेंगे ओर 2027 में हैट्रिक बनाकर तीसरी बार प्रदेश में काबिज होंगे
महेंद्र भट्ट , प्रदेश अध्यक्ष , बीजेपी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post