
कालाढूंगी के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगार संघ, छात्रों और अभ्यर्थियों ने सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। बेरोजगारों, छात्रों और अभ्यर्थियों की सरकार से सिर्फ यही मांग है कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जल्द से जल्द जांच कर एक माह के भीतर पुनः परीक्षा का आयोजन किया जाए साथ ही साथ पेपर लीक प्रकरण में सम्मिलित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीम कालाढूंगी को छात्रों ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर ज्ञापन भी सोपा।
गीता कुंवर ( शिक्षिका )
प्रिया बिष्ट (अभ्यर्थी)
कमल बोहरा (छात्र)
परितोष वर्मा (एसडीएम कालाढूंगी)
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post