देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 (पंजी) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 इस वर्ष 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक श्री गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में हो रहा है। टिहरी के जलमग्न होने के बाद इस प्राचीन रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित किया गया है।
छठे दिवस मंचन में शूर्पनखा लीला व सीता हरण प्रस्तुत किया गया। लेजर डिजिटल वॉल पर “लक्ष्मण रेखा” और आकाश में “पुष्पक विमान” से सीता हरण तथा रावण-जटायु युद्ध का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा। पहली बार लेजर वॉल और डिजिटल तकनीक से बने दृश्य तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे।
समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि इस बार रामलीला में लेजर-साउंड शो, भजन संध्या और उत्तराखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी। 2 अक्टूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन के साथ पारंपरिक कलश यात्रा और भव्य मेला भी आयोजित होगा।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का प्रसारण डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से होगा, जिसे 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुँचाने का लक्ष्य है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post