इसे भी पढ़ें
उत्तराखण्ड के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने नई पहल की है। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसका उदाहरण बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स की छात्रा मीनल नेगी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 56वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे युवाओं के लिए कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में एक वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स निशुल्क कराया जाएगा।
साथ ही होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी युवाओं को फ्री प्रशिक्षण और इंडस्ट्री ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे होटल उद्योग में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।
डॉ. कमल घनशाला, चैयरमेन ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस।












Discussion about this post