हरिद्वार नगर निगम के अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रभावित लघु व्यापारियों ने आंदोलन के तीसरे दिन प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त दीपक कुमार गोस्वामी से बैठक की। बैठक में उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के तहत लाइसेंसधारी स्ट्रीट वेंडर्स को उचित स्थान चिन्हित कर कारोबार की अनुमति देने पर सहमति बनी।
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम में पंजीकृत सभी स्ट्रीट वेंडर्स से शपथ पत्र लेकर उनके वर्तमान व्यापार स्थलों का सीमांकन किया जाएगा और नियमों के अनुसार स्वरोजगार की अनुमति दी जाएगी।
अपर नगर आयुक्त दीपक कुमार गोस्वामी
संजय चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2018 के सर्वे में 2545 स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कारोबार की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने फेरी समिति की शीघ्र बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत संरक्षण देने की मांग की।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post