
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर संत समाज में शोक की लहर है। गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संत समाज से विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताया। संतों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और संस्कारों के निर्माण में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि है। उनके निधन से संत समाज भी दुखी है।
इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी चिदानंद मुनि सहित कई प्रमुख संतों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। संतों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
आचार्य प्रमोदकृष्णन, कल्कि पीठाधीश्वर
बालकिशन
रामदेव
महंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, अखाड़ा परिषद
महेंद्र भट्ट
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post