प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान कम से कम एक लाख लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाई जाएं।
इस दौरान विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।
17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री समेत मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, सहसपुर, सहिया, चकराता सहित विभिन्न ब्लॉकों में भी बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में सामान्य ओपीडी, मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सेवा, टीबी स्क्रीनिंग, टीकाकरण, निःशुल्क औषधि, विशेषज्ञ ओपीडी, रक्तदान व ई-रक्तकोष पंजीकरण जैसी सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post