
एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय हेलीबोर्न इमरजेंसी मेडिसिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण में हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम के सदस्यों को फ्रांस से आए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी एवं चिकित्सीय कौशल का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन सत्र में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उन्नत प्रशिक्षण संस्थान की एयरो मेडिकल सेवाओं को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाएगा, जिससे आपात स्थितियों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
डॉ. मीनू सिंह ने फ्रेंच एकेडमी ऑफ मेडिसिन (FAM) और एयरबस फाउंडेशन के विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण ने टीम को उभरती चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने की नई क्षमता प्रदान की है।
यह कार्यक्रम फ्रेंच एकेडमी ऑफ मेडिसिन, एयरबस फाउंडेशन और एम्स ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो एयरो मेडिकल सेवाओं को नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post