जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्वनी सिंह द्वारा जनपद के तीन विद्यालयों मैं संचालित मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत निर्मित किये जा रहे भोजन तथा किचेन की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान सहायक आयुक्त द्वारा भोजन माता को खाद्य संरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त द्वारा लक्षेश्वर, गंगोरी एवं गरमपानी स्थित विद्यालयों के निरीक्षण के साथ साथ संबंधित विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ बैठक आयोजित कर खाद्य संरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई तथा खाद्य संरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार हेतु सामग्री यथा पोस्टर,घरेलू खाद्य पदार्थ की जांच हेतु जांच बुकलेट आदि सामग्री वितरित की गईं ।बैठक के समापन पर सहायक आयुक्त की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post