Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आठवें वेतन आयोग को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड के अहम सुझाव

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड ने आगामी आठवां वेतन आयोग की ‘संदर्भित शर्तों’ (Terms of Reference) को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
State Employees
177
VIEWS

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड ने आगामी आठवां वेतन आयोग की ‘संदर्भित शर्तों’ (Terms of Reference) को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं। यह सुझाव देहरादून भ्रमण पर आए आयोग के सदस्य सचिव एवं अन्य अधिकारियों को सौंपे गए। परिषद ने स्पष्ट किया कि भले ही वेतन आयोग केंद्र सरकार का विषय है, लेकिन उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के कर्मचारियों का भविष्य काफी हद तक इसकी सिफारिशों पर निर्भर करता है।

वेतन विसंगति और फिटमेंट फैक्टर पर जोर
परिषद ने बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत को ध्यान में रखते हुए फिटमेंट फैक्टर को 3.68 करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही ग्रेड-पे 1800 को समाप्त कर न्यूनतम ग्रेड-पे 2000 (लेवल-3) निर्धारित करने की मांग की गई है, ताकि निम्न स्तर के कर्मचारियों को बेहतर वेतन संरचना मिल सके। परिषद ने ग्रेड-पे 4600 और 4800 के पदों के विलय का सुझाव भी दिया है।

“एक राष्ट्र, एक वेतन, एक पेंशन” की वकालत
परिषद ने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बीच वेतन असमानता समाप्त करने की मांग की है। समान योग्यता और जिम्मेदारी वाले पदों के लिए देशभर में एक समान वेतन संरचना लागू करने पर जोर दिया गया, जिससे बार-बार विसंगति समितियों के गठन की आवश्यकता समाप्त हो सके।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

पर्वतीय सेवा और दुर्गम भत्तों की मांग
उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए परिषद ने ‘हिल अलाउंस’ को एक निश्चित राशि के बजाय बेसिक पे का 10-15% निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही अत्यधिक दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के लिए विशेष ‘कठिन सेवा भत्ता’ और बच्चों के लिए हॉस्टल सब्सिडी की मांग भी की गई है।

पुरानी पेंशन बहाली और पेंशनर्स के हित
परिषद ने 01 अप्रैल 2005 से बंद की गई पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः लागू करने की जोरदार वकालत की है। इसके अतिरिक्त, 65 वर्ष की आयु से पेंशन में 5% की क्रमिक वृद्धि तथा पेंशन कम्यूटेशन की वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने का सुझाव दिया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाएं और आयकर में राहत
परिषद ने केंद्र सरकार की सीजीएचएस (CGHS) की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की है। साथ ही महंगाई भत्ते (DA) और चिकित्सा प्रतिपूर्ति को आयकर से मुक्त रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि कर्मचारियों को वास्तविक आर्थिक राहत मिल सके।

पदोन्नति और एसीपी व्यवस्था में सुधार
पदोन्नति के सीमित अवसरों को देखते हुए परिषद ने सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन (ACP) के लाभ 7, 14 और 21 वर्ष की सेवा पर प्रदान करने का सुझाव दिया है।

परिषद ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जब आठवां वेतन आयोग उत्तराखण्ड का दौरा करे, तब परिषद के प्रतिनिधियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। साथ ही सरकार द्वारा आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले तथ्यों में इन सुझावों को प्राथमिकता से शामिल करने की भी मांग की गई है।

समग्र रूप से, परिषद के ये सुझाव राज्य कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्तों और सुविधाओं में व्यापक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में अक्षिता टॉपर, 12वीं में गीतिका-सुशीला अव्वल

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर बीजेपी का हमला

Next Post
Asha Nautiyal

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर बीजेपी का हमला

Training Program

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में वुड कोटिंग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Kiren Rijiju

देहरादून में 11 से 15 जुलाई तक सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन

2 months ago
Meeting

खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण पर सहमति, 2026 से पहले भूमि पूजन का लक्ष्य

10 months ago
सड़क सुरक्षा माह: हरिद्वार पुलिस और परिवहन विभाग ने निकाली भव्य जागरूकता रैली, SP ने दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा माह: हरिद्वार पुलिस और परिवहन विभाग ने निकाली भव्य जागरूकता रैली, SP ने दिखाई हरी झंडी

8 months ago
inspected

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol