Tuesday, July 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

आत्मनिर्भर भारत अभियान से खादी को मिली नई पहचान

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी केवीआईसी की भूमिका अहम रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत 79,682 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें लगभग 59 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 29, 2026
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
PM
2
VIEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने पिछले 12 वर्षों में विकास और परिवर्तन की नई ऊंचाइयों को छुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 1,87,105 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। यह उपलब्धि ग्रामीण भारत की बढ़ती उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत प्रमाण मानी जा रही है।

नई दिल्ली स्थित गांधी दर्शन, राजघाट कार्यालय में वित्त वर्ष 2025-26 के अनंतिम आंकड़े जारी करते हुए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में बिक्री में 501 प्रतिशत, उत्पादन में 380 प्रतिशत और रोजगार सृजन में 56 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें

CBI

LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट

July 11, 2026
Meet

रेल विस्तार को लेकर सक्रिय सीएम धामी, केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के बाद साझा की जानकारी

July 11, 2026
Kiren Rijiju

देहरादून में 11 से 15 जुलाई तक सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन

July 10, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

July 9, 2026

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे अभियानों ने खादी को नई पहचान दिलाई है। आज खादी केवल पारंपरिक उत्पाद नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी गौरव और ग्रामीण समृद्धि का प्रतीक बन चुकी है।

केवीआईसी के अनुसार वर्ष 2013-14 में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का उत्पादन 26,109 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2025-26 में 1,25,296 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं बिक्री 31,154 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,87,105 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

खादी वस्त्रों के उत्पादन और बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2013-14 में 811 करोड़ रुपये का उत्पादन बढ़कर 3,974 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बिक्री 1,081 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,869 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

ग्रामोद्योग क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। वर्ष 2013-14 में ग्रामोद्योग उत्पादों का उत्पादन 25,298 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 1,21,322 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह बिक्री 30,073 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,79,236 करोड़ रुपये हो गई।

रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी केवीआईसी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2013-14 में जहां खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र में 1.30 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 2.04 करोड़ तक पहुंच गई।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत वर्ष 2025-26 में 66,494 नई इकाइयों की स्थापना की गई, जिससे 7.31 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला। योजना की शुरुआत से अब तक लगभग 97.95 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी केवीआईसी की भूमिका अहम रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत 79,682 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें लगभग 59 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं। वहीं पीएमईजीपी के तहत 28,180 महिला उद्यमियों ने नई इकाइयां स्थापित कीं।

केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि यह उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, महात्मा गांधी की प्रेरणा और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत करोड़ों कारीगरों की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

चारधाम और पर्यटन सीजन से देहरादून में जाम की चुनौती

Next Post

देहरादून में एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी वित्तीय सुरक्षा की जानकारी

Next Post
Farmer

देहरादून में एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी वित्तीय सुरक्षा की जानकारी

Press Meeting

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, 31 मई से जनजागरण पदयात्रा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Technovation

टेक्नोवेशन 2026: एआई के भविष्य और शिक्षा में बदलाव पर मंथन

2 months ago
cyber fraud

साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट गिरोह पर STF की बड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

1 month ago
UPNL employee

उपनल कर्मचारियों की मांगों पर सरकार संवेदनशील, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

8 months ago
Uttarkashi

उत्तरकाशी में भव्य माघ मेला आयोजित, संस्कृति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला बढ़ावा

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू
  • हिम्स और टीएचडीसी की पहल: भागीरथीपुरम में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • नाबार्ड के 45 वर्ष पूरे, उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण पर जोर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Rudrapur

रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू

July 14, 2026
Medical Camp

हिम्स और टीएचडीसी की पहल: भागीरथीपुरम में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

July 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol