Sunday, August 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

150 से ज्यादा CCTV खंगालकर कोटद्वार पुलिस ने सुलझाई चेन चोरी की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

Crime Patrol by Crime Patrol
July 2, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Police
5
VIEWS

कोटद्वार पुलिस ने सात दिन की लगातार जांच, तकनीकी साक्ष्यों और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चेन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक महिला आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कोतवाली कोटद्वार से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जून को वह उमराव नगर से सिम्मलचौड़, कोटद्वार जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान रास्ते में दो महिलाएं भी उसी ऑटो में बैठीं। गंतव्य पर पहुंचने के बाद महिला को पता चला कि उनके गले में पहनी सोने की चेन चोरी हो चुकी है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 144/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
rally

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

August 15, 2026
Independence Day

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

August 15, 2026

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच के साथ-साथ सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और पतारसी-सुरागरसी के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दुर्गापुरी, देवी मंदिर रोड, नजीबाबाद रोड, नजीबाबाद, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और मेरठ तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी दो कारों से कोटद्वार पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद मेरठ की ओर चले गए। इसके बाद पुलिस की एक टीम मेरठ और दूसरी हरियाणा भेजी गई, जहां तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई।

गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी कथित पत्रकार सतीश, उसकी बहन ज्योति, पत्नी शिल्पी तथा हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विक्रम की संलिप्तता है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर 30 जून को तीन आरोपियों—विक्रम (फरीदाबाद, हरियाणा), सतीश (मेरठ, उत्तर प्रदेश) और ज्योति (रेवाड़ी, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में नामजद महिला आरोपी शिल्पी (नोएडा, उत्तर प्रदेश) अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-02-at-13.06.43.mp4
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर
Reported By: Praveen Bhardwaj
Previous Post

नैनीताल से कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज, भाजपा पर साधा निशाना

Next Post

रामपुर तिराहा कांड पर आये कोर्ट के फैसले पर सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधि व आंदोलनकारी असंतुष्ट

Next Post
Court

रामपुर तिराहा कांड पर आये कोर्ट के फैसले पर सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधि व आंदोलनकारी असंतुष्ट

Rescue

हरिद्वार: घर के टॉयलट से रेस्क्यू किया साँप, देखें वीडियो

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

AIIMS

जनस्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे एम्स के शोधकार्य

11 months ago
Weather

ऋषिकेश में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

3 months ago
Police

केदारनाथ यात्रा में साइबर ठगी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग में फोर्स सक्रिय

4 months ago
Protest

पौड़ी बंद का व्यापक असर, महिलाओं का जुलूस और जोरदार प्रदर्शन

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं
  • ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

IIT Roorke

आईआईटी रुड़की में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
policemen

परेड मैदान में CM धामी ने फहराया तिरंगा, 15 पुलिसकर्मी और उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित; कई बड़ी घोषणाएं

August 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol