Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास ‘कृतघ्न’ के डोगरी अनुवाद ‘किर्तघान’ का लोकार्पण

Crime Patrol by Crime Patrol
August 10, 2026
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Launch
1
VIEWS

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के चर्चित उपन्यास ‘कृतघ्न’ के डोगरी अनुवाद ‘किर्तघान’ का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का डोगरी भाषा में अनुवाद जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध लेखिका, शिक्षाविद् एवं अनुवादक डॉ. लवली शर्मा ने किया है।

पुस्तक का लोकार्पण डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ।

डॉ. लवली शर्मा जम्मू-कश्मीर की वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार और अनुवादक हैं। SCERT जम्मू से सेवानिवृत्त डॉ. शर्मा को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान मिल चुके हैं। वह कहानी, कविता और शैक्षिक लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें

Pm

PM मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर CM धामी बोले- प्रधानमंत्री का आगमन होगा ऐतिहासिक

September 23, 2026
Assam

असम के बाढ़ प्रभावित गांव में CSIR-CBRI की पहल, सुरक्षित आवास से लेकर सोलर तकनीक तक का प्रदर्शन

September 22, 2026
Naresh Bansal

नरेश बंसल के बाद किसकी बारी? राज्यसभा सीट को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज

September 22, 2026
Prime Minister Modi

पीएम मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर BJP में उत्साह

September 22, 2026

इस अवसर पर डॉ. लवली शर्मा ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के चर्चित उपन्यास ‘कृतघ्न’ का अपनी मातृभाषा डोगरी में अनुवाद करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि शब्दों के साथ रचनात्मक प्रयोग करने का शौक उन्हें हमेशा से रहा है, लेकिन किसी उपन्यास का अनुवाद कर उसे पाठकों के सामने प्रस्तुत करना उनका एक सपना था।

उन्होंने बताया कि ‘किर्तघान’ आज के समाज में टूटते-बिखरते रिश्तों, संवेदनाओं की कमी और बढ़ती स्वार्थपरता को केंद्र में रखता है। उपन्यास में समाज के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को सामने रखते हुए टूटते रिश्तों और उनके दोबारा जुड़ने की कहानी प्रस्तुत की गई है।

‘किर्तघान’ में मानवीय संवेदनाओं, स्वार्थपरता और रिश्तों की जटिलताओं के बीच संघर्ष को प्रभावी ढंग से उकेरा गया है। साथ ही, यह समाज में कमजोर पड़ते नैतिक मूल्यों और संस्कारों को लेकर पाठकों को आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करता है। डोगरी अनुवाद के माध्यम से अब यह रचना डोगरी भाषी पाठकों तक भी पहुंच सकेगी।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, 4.2 तीव्रता से हिली उत्तरकाशी की धरती

Next Post

शौर्य स्थल में गूंजा देशभक्ति का संगीत, सैन्य बैंड ने बांधा समां

Next Post
military band

शौर्य स्थल में गूंजा देशभक्ति का संगीत, सैन्य बैंड ने बांधा समां

honored

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाककर्मियों का सम्मान, बचत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Police Station

सीएम की नाराजगी के बाद देहरादून पुलिस हरकत में, थानों में स्वच्छता अभियान तेज

9 months ago
appointment letters

दून विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री ने 220 नव-नियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपे

12 months ago
Press Meeting

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, पारदर्शिता की मांग

5 months ago
Bus

उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों को बड़ी राहत, 1 अगस्त से रिटर्न और ग्रुप टिकट पर मिलेगी 10% तक की छूट

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण
  • सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
  • HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol