
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की नेता लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता का मिजाज पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार जनता के बीच रहकर प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा है।
लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक लगातार उत्तराखंड का दौरा करते रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड पहुंचना पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है। उनके आगमन से प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हमेशा उत्तराखंड के विकास और यहां की जनता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देता रहा है। अमित शाह का प्रस्तावित दौरा भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के दौरान उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को भी नई गति मिलेगी।
लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा भाजपा
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post