Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान

Crime Patrol by Crime Patrol
August 3, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय, हेल्थ
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Launch
2
VIEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ करते हुए देश के युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड में भी देहरादून सहित विभिन्न जिलों के युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को ड्रग्स और नशे की लत से बचाना समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है।”

इसे भी पढ़ें

Protest

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

September 17, 2026
Tehri

टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

September 17, 2026
Pm

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी बधाई, बोले- उत्तराखंड से रहा है विशेष लगाव

September 17, 2026
training

औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की साझा ट्रेनिंग

September 17, 2026

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली व्यक्ति के भीतर आत्मबल बढ़ाती है और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र (रीहैबिलिटेशन सेंटर) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर उनका लाभ लेने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए।

उन्होंने देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से अपील की कि वे नियमित शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक करें तथा अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

परिवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ जाए तो उसे सामाजिक बदनामी के डर से छिपाने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सहायता और विशेषज्ञों का सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ खुलकर संवाद बनाए रखने की अपील की ताकि वे सही समय पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा। कार्यक्रम में MY Bharat, सजग इंडिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह अभियान वर्षों से चल रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता प्रयासों को नई दिशा और ऊर्जा देगा। उन्होंने बताया कि सजग इंडिया पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नशा मुक्ति अभियान चला रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुआ 100 सप्ताह का यह अभियान देशभर में नशे के खिलाफ एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी लड़ाई केवल कानून के माध्यम से नहीं, बल्कि जागरूक समाज और जिम्मेदार युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जीती जा सकती है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

MY Bharat उत्तराखंड के राज्य निदेशक राहुल डबराल ने कहा कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने बताया कि MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर आगामी 100 सप्ताह तक प्रदेशभर में लगातार नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान संचालित करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

Next Post

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

Next Post
Nainital

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

DAV College

डीएवी कॉलेज में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी बोले— राष्ट्रभक्ति का बनेगा प्रेरणा केंद्र

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

मानसून से पहले रिस्पना नदी सफाई अभियान तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

3 months ago
RTO

फर्जी वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट पर आरटीओ का सख्त एक्शन, ATS 2.0 से लगेगी धोखाधड़ी पर लगाम

2 months ago
Water tank

हल्द्वानी: पानी की टंकी बनी मौत का कुआं, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

2 months ago
Dehradun

पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, निहंग प्रतिनिधियों से वार्ता जारी

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह
  • टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी बधाई, बोले- उत्तराखंड से रहा है विशेष लगाव

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

September 17, 2026
Tehri

टिहरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

September 17, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol