
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा झलूवाजाला में आज नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के शुभ अवसर पर दुग्ध उत्पादक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने दुग्ध उत्पादकों, समिति के सदस्यों एवं ग्रामीण जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के दुग्ध उत्पादक हमारे ग्रामीण जीवन की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
बंशीधर भगत ने कहा की उत्तराखंड सरकार किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए सदैव समर्पित रही है। राज्य की प्रगति में किसानों और दुग्ध उत्पादकों की भूमिका सर्वोपरि है और प्रदेश सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा भी मौजूद रहे।
बंशीधर भगत विधायक कालाढूंगी
मुकेश बोरा लाल कुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष
संजय उपाध्याय उपनिदेशक डेयरी विकास
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post