
उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में बैठक कर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को 3 दिन के भीतर सभी पोल्ट्री फार्म से रैंडम सैंपल जांच के लिए भेजने और नियमित निगरानी रखने को कहा। वन विभाग को जल स्रोतों के आसपास पक्षियों पर नजर रखने तथा मृत या बीमार पक्षी मिलने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए।
हालांकि जिले में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन यूपी से सटी सीमाओं पर जीवित मुर्गे, मांस और अंडों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस को चेक पोस्ट स्थापित करने और अनाधिकृत मीट दुकानों को सीज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सभी एसडीएम और नगर निकायों को पोल्ट्री फार्म संचालकों व मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post