
आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून ज़िले में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग अपने घरों और दफ़्तरों से घबराकर बाहर निकल आए।
भूकंप के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसील स्तर पर एसडीएम से मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की जानमाल की हानि का आकलन जल्द किया जा सके।
फिलहाल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा मॉक ड्रिल पर
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post