Monday, June 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में मोरिंगा और दालचीनी खेती को मिलेगा बढ़ावा

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मोरिंगा की खेती एवं प्रसंस्करण शुरू किया जाए।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meet
4
VIEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में मोरिंगा की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोरिंगा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी फसल है और इसकी मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह उत्तराखंड के किसानों के लिए आय का बेहतर विकल्प बन सकता है। बैठक में मौजूद निजी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी संस्था असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मोरिंगा उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मोरिंगा की खेती एवं प्रसंस्करण शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे प्रदेश के अन्य जनपदों में भी विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु औषधीय एवं बागवानी फसलों के लिए अनुकूल है। ऐसी फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। साथ ही किसानों को नई तकनीकों, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

इसे भी पढ़ें

Cooperative Week

उत्तराखंड में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ, 6 जुलाई तक होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

June 29, 2026
Civil Hospital

ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

June 29, 2026
Congress

‘छात्रों की गूंज’ अभियान में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस

June 29, 2026
Meeting

निर्वाचन आयोग की टीम ने उत्तरकाशी में परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति

June 29, 2026

बैठक में 11 एवं 12 जून को सौगंध पौध केंद्र द्वारा आयोजित सिनमन (दालचीनी) की खेती, नर्सरी एवं पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि यह कार्यशाला उत्तराखंड में दालचीनी उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसमें श्रीलंका, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे और आधुनिक तकनीकों व सफल मॉडल की जानकारी साझा करेंगे।

इसके अलावा 12 एवं 13 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड उद्यानिकी शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीक, बाजार, निवेश और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे प्रदेश के कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को नई दिशा प्राप्त होगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

गढ़वाल के मिलेट्स और जड़ी-बूटियों को मिलेगा वैश्विक बाजार

Next Post

“गायिकी की गंगा लता मंगेशकर” पुस्तक का लोकार्पण

Next Post
Launch

“गायिकी की गंगा लता मंगेशकर” पुस्तक का लोकार्पण

Doon

आदतन अपराधी संदीप उर्फ संजू छह माह के लिए जिला बदर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ भव्य रूप से मनाने की तैयारी

9 months ago
Gas

ऋषिकेश में LPG सिलेंडरों में गैस की कथित कमी का वीडियो वायरल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह

3 months ago
Malta Festival

उत्तराखंड माल्टा महोत्सव” का आयोजन___मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत

6 months ago
Satpal Maharaj

चौबट्टाखाल में आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे और शूटर तैनात

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ, 6 जुलाई तक होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम
  • ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण
  • ‘एक्सरसाइज खान क्वेस्ट-2026’ में भारतीय सेना ने दिखाया दम, बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Cooperative Week

उत्तराखंड में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ, 6 जुलाई तक होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

June 29, 2026
Civil Hospital

ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

June 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol