
उत्तराखंड में सर्दी का मौसम दस्तक देने लगा है और इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान भी लगाया गया है, वही देहरादून नगर निगम भी लोगों को इस ठंड से राहत प्रदान करने के लिए इंतजाम करने में लग गया है। नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को रैन बसेरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गये थे।
वही नगर आयुक्त नमामि बंसल का कहना है कि नगर निगम के द्वारा ठंड से बचने के लिए हर साल अलाव की व्यवस्था की जाती है व कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेसहारा होते हैं, उनके लिए रेन बसेरे की व्यवस्था की जाती है और हमारे द्वारा टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है वही शीघ्र ही वन निगम से बात करते हुए अलाव की समस्त व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाएगी।
नमामि बंसल नगर आयुक्त देहरादून।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post