सरोवर नगरी नैनीताल राजकीय बी डी पांडे अस्पताल का ओ पी डी का समय बदल गया है।
अब एक मार्च से 31 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से दो बजे तक का ओपीडी में मरीजों का परीक्षण किया जायेगा।
दो बजे के बाद इमरजेंसी रोगियों व अन्य रोगियों को देखा जायेगा।
इस बात की जानकारी प्रमुख अधीक्षक ने विगत दिनों एक शाश्नादेश जारी कर इसकी जानकारी विभाग डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को दी है।
पत्र अनुसार आगामी एक मार्च से 31 अक्टूबर 2026 तक ओपीडी संचालन का समय सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा।
अन्य समस्त चिकित्सा सुविधाएं पूर्व की भांति ही सुचारू रहेगी।
यहाँ बता दें एक नवंबर से 28 फरवरी तक का समय सुबह 9 बजे से तीन बजे तक का था ।जो अब एक मार्च से सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post