महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को फरवरी के पहले सप्ताह में धनराशि मिल जाएगी। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जानकारी दी कि नंदा गौरा योजना के तहत 11 जनपदों के 34,852 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं और 6,021 नवजात बालिकाओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। शेष दो जनपदों की सूची जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं।
एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 504 पात्र महिलाओं की सूची अंतिम कर दी गई है, जिन्हें फरवरी के पहले सप्ताह में धनराशि दी जाएगी। वहीं दो जनपदों की 331 पात्र महिलाओं की सूची भी शीघ्र पूर्ण की जाएगी। मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा निवृत्ति पर आंगनबाड़ी कल्याण कोष से ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, जिसे आगे बढ़ाने की तैयारी है।
इसके अलावा मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि योजना का स्वरूप तय करने से पहले गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुसार योजना तैयार की जा सके।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post