Friday, November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, ‘गंगा से गंगासागर तक’ पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

Crime Patrol by Crime Patrol
September 21, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Campaign
3
VIEWS

देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। बदरी विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

अभियान की शुरुआत ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ की गई। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया के सदस्यों के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों समेत 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

माणा से शुरू हुई इस मुहिम के दौरान युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

Haridwar

लघु व्यापारियों ने दीप जलाकर मनाई दीपावली, पटाखों के बहिष्कार का लिया संकल्प

November 6, 2026
Meeting

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

November 6, 2026
Puja

परमार्थ निकेतन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘कला प्रवाह’, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा संगम

November 6, 2026
Protest

अल्मोड़ा में सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

November 6, 2026

सीएम धामी ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, युवाओं और सेना के जवानों से संवाद किया। उन्होंने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएम धामी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और प्रदेश को मजबूत बनाया जा सकता है।

18 वर्षों से युवा संवाद के जरिए नशे के खिलाफ मुहिम

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से युवाओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आयोजकों के अनुसार, अब तक 1,600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में युवा संवाद कार्यक्रमों के जरिए अभियान पहुंचाया जा चुका है, जबकि 8 लाख से अधिक युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया है।

ललित जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता के साथ उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है।

ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान

नशे के खिलाफ लंबे समय से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान और युवा संवाद की पहल के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

आयोजकों के मुताबिक, यह सम्मान नशामुक्ति के क्षेत्र में लंबे समय से जारी उनके जनजागरूकता प्रयासों के लिए दिया गया है।

माणा से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

भारत के प्रथम गांव माणा से अभियान की शुरुआत को आयोजकों ने प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण बताया। बदरीनाथ धाम की पृष्ठभूमि में स्थित माणा से शुरू हुई यह मुहिम अब देश के विभिन्न हिस्सों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ेगी।

ललित जोशी ने कहा कि अभियान के तहत ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान में युवाओं के साथ सेना, एनसीसी, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 का समापन, 1,424 छात्रों को मिली डिग्री; रिकॉर्ड 518 पीएचडी उपाधियां

Next Post

मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर दून पुलिस सख्त, NHAI को दोबारा नोटिस

Next Post
NHAI

मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर दून पुलिस सख्त, NHAI को दोबारा नोटिस

Crime

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Leopard

मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

1 year ago
Fire

देहरादून : पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, मचा हड़कंप

6 months ago
Dr. B.V.R.C. Purushotham

उत्तराखंड में आज से शुरू होगा मतदाता गणना फार्म वितरण अभियान

5 months ago
Dehradun

देहरादून : नर्सिंग भर्ती को लेकर मचा बवाल, पुलिस महिला कॉन्स्टेबल ने मारा थप्पड़

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • लघु व्यापारियों ने दीप जलाकर मनाई दीपावली, पटाखों के बहिष्कार का लिया संकल्प
  • विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी
  • परमार्थ निकेतन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘कला प्रवाह’, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा संगम

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Haridwar

लघु व्यापारियों ने दीप जलाकर मनाई दीपावली, पटाखों के बहिष्कार का लिया संकल्प

November 6, 2026
Meeting

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol