भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के वन अनुसंधान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में वन-आधारित सतत जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।


ICFRE की महानिदेशक कंचन देवी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की विशिष्ट कला पायरोग्राफी से बने उत्तराखंड के राजकीय पक्षी मोनाल का चित्र भेंट किया
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर विकास करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वन संरक्षण केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा जरूरी है। कार्यशाला में सतत वन प्रबंधन, जैव-उत्पाद, उद्यमिता, कार्बन क्रेडिट और इको-टूरिज़्म जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post