
देहरादून में कई जगहों पर आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। देहरादून के गांव जामुन वाला में बने अस्थाई घाट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। घाटों पर छठी मइया के गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर घाट की साफ-सफाई और सजावट का विशेष ध्यान रखा। सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों समय श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अर्घ्य अर्पित कर पर्व की पूर्णाहुति की।
श्रदालु
श्रदालु
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post