Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा ने साधा निशाना

चुनावी वर्ष में होने जा रहे इस दौरे को कांग्रेस बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे और प्रदेश कांग्रेस की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 2, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Politics
5
VIEWS

आगामी 4 और 5 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चुनावी वर्ष में होने जा रहे इस दौरे को कांग्रेस बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे और प्रदेश कांग्रेस की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Mathura Dutt Joshi ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में कांग्रेस अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 के बाद पार्टी में चार प्रदेश अध्यक्ष और चार प्रभारी बदल चुके हैं, लेकिन आज तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। जोशी ने कहा कि जिस पार्टी में अध्यक्ष बदलने के लिए षड्यंत्र और 25 लाख रुपये की रिश्वत जैसे आरोप लगते हों, वहां राहुल गांधी भी कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सकते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर लगातार खींचतान बनी हुई है और कोई भी किसी को नेता मानने को तैयार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि कभी कांग्रेस में चतुर्भुज नेतृत्व की बात होती है तो कभी पंचमुखी रुद्राक्ष की, लेकिन पार्टी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की प्रभारी चार वर्षों से प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेकिन नगर निकाय और जिला पंचायत चुनावों में उनकी कोई सक्रिय भूमिका दिखाई नहीं दी।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई, ऐसे में उत्तराखंड में पार्टी की नैया पार लगाना आसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि बिना मजबूत संगठन के कोई भी नेता सफल नहीं हो सकता और राहुल गांधी केवल पर्यटक की तरह उत्तराखंड आकर वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार तय है, चाहे पार्टी सोनिया गांधी को भी प्रचार के लिए बुला ले।

इसे भी पढ़ें

Bharti Rawat

हरिद्वार की भारती रावत बनीं सफल महिला उद्यमी, मुर्गी पालन से हर चक्र में कमा रहीं 50-55 हजार रुपये

October 21, 2026
BJP

भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे, भाजपा का आत्ममंथन

October 21, 2026
meeting

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

October 21, 2026
Cleanliness

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद सफाई कर दिया संदेश

October 21, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-02-at-10.40.29.mp4

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Mathura Dutt Joshi 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे।

गोदियाल ने बताया कि 5 जून की सुबह राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा उन्हें संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में कार्यक्रमों की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कांग्रेस का मानना है कि चुनावी वर्ष में राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं भाजपा इस दौरे को लेकर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। ऐसे में राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में नई बहस और सियासी गर्मी बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-05-27-at-11.19.45-1.mp4

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal 

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

धमकियों से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

देहरादून में जनता दरबार का बदला स्वरूप, अब हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’

Next Post
DM

देहरादून में जनता दरबार का बदला स्वरूप, अब हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’

Meeting

BTKIT द्वाराहाट में नियमित कुलसचिव की नियुक्ति जल्द, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

BKTC

चढ़ावा हेराफेरी मामले में बीकेटीसी का जवाब, अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बोले— दोषी को मिलेगा कानून के अनुसार दंड

3 months ago
BJP

पीएम मोदी के 25 साल के सफर का देश बनेगा साक्षी, सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

1 month ago
ARTO

सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ ने किया विशेष अभियान

1 year ago
Illegal Plotting

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की मेहुवाला में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरिद्वार की भारती रावत बनीं सफल महिला उद्यमी, मुर्गी पालन से हर चक्र में कमा रहीं 50-55 हजार रुपये
  • भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे, भाजपा का आत्ममंथन
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Bharti Rawat

हरिद्वार की भारती रावत बनीं सफल महिला उद्यमी, मुर्गी पालन से हर चक्र में कमा रहीं 50-55 हजार रुपये

October 21, 2026
BJP

भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे, भाजपा का आत्ममंथन

October 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol