उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। हालांकि, कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आपदाओं के बाद जनता को प्रधानमंत्री से राहत की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, और पुरानी योजनाओं को ही नई घोषणाओं के रूप में पेश किया गया।
वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं और आम जनता के हित में अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे राज्य के विकास को नई दिशा देंगे। बंसल ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post