Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

108 एंबुलेंस में गर्भवती की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Crime Patrol by Crime Patrol
June 30, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
108
2
VIEWS

चमोली जिले के थराली में प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस में मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से रेफर किए जाने के बाद कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-30-at-10.40.36.mp4

मृतका की पहचान सरिता देवी (35 वर्ष), पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी कुराड़ गांव (आफर तोक) के रूप में हुई है। मृतका के भाई पप्पू सोलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सरिता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया था। उनके अनुसार सुबह करीब 8 बजे महिला की स्थिति सामान्य थी, लेकिन नाइट ड्यूटी के कारण डॉक्टर ने लगभग तीन घंटे बाद 11 बजे उसका परीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
Accident

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

September 30, 2026
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनाकोलॉजिस्ट) उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते महिला को करीब तीन बजे कर्णप्रयाग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उनका कहना है कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण नारायणबगड़ के पास महिला ने 108 एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर और पंखे जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।

ग्राम प्रधान लेटाल चमेली देवी ने बताया कि सरिता देवी अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार और 8 वर्षीय पुत्री पायल को छोड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

फिलहाल मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-30-at-10.40.34.mp4

पप्पू सोलियाल, मृतका का भाई

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद एक्टिव हुई भाजपा, प्रबुद्धजनों से संवाद अभियान शुरू

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, उत्तराखंड में बेहतर मॉडल अपनाने पर जोर

Next Post
Meet

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, उत्तराखंड में बेहतर मॉडल अपनाने पर जोर

General M.M. Lakhera

सेना के शीर्ष मोर्चों से राजभवन तक, जनरल एम. एम. लखेड़ा की प्रेरक यात्रा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Drugs department

ड्रग्स विभाग की टीम का छापा,मेडिकल स्टोर स्वामी दुकान बंद कर भागे

1 year ago
DM Savin

दुर्घटना में पति की मौत के बाद संघर्षरत विधवा को जिला प्रशासन से बड़ी राहत

10 months ago
Meeting

ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर नाबार्ड का फोकस, देहरादून में आयोजित हुई क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक

4 months ago
Legal awareness

हरिद्वार में ‘न्याय संहिता’ प्रदर्शनी से बढ़ रही कानूनी जागरूकता

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस
  • झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol