श्यामपुर ब्लॉक कार्यालय में आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने और बड़ी संख्या में प्रतिभाग सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। नेताओं ने दावा किया कि रैली लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना और जन-असंतोष को व्यक्त करने का बड़ा माध्यम बनेगी।
पूर्व प्रधान सतीश रावत और महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि श्यामपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रैली में शामिल होंगे, ताकि केंद्र तक जनता की पीड़ा और अपेक्षाएँ स्पष्ट रूप से पहुंच सकें।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post