
सरोवर नगरी नैनीताल से दूर लगभग 15 किलोमीटर बसा महाराज नीम करौली बाबा मंदिर है। जहां देश, विदेश व प्रदेश के भक्तों का तांता लगा रहता है। वही लाव लश्कर के साथ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति के दर्शन किये साथ ही सभी मंदिरों में जाकर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सुबह से कोई भी भक्त दर्शन नहीं कर पाया था। राष्ट्रपति के दर्शन करने के बाद व वापसी नैनीताल आ जाने पर सभी भक्त जनों ने दर्शन किये।
राष्ट्रपति काफिले के साथ कैची धाम मंदिर से कार से रमणीक स्थलों को देखते हुए एवं झील का नजारा लेते हुए व चारों ओर से घिरे पहाड़ो के बीच में बसे नैनीताल को निहारते हुए डीएसबी कॉलेज के 20 वे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुँच गयी हैं।
Reported By: Praveem Bhardwaj













Discussion about this post