
रायवाला के प्रतीत नगर स्थित होशियारी देवी मंदिर के पास एक स्कूल में बाघ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के साथ भीड़ को देखकर बाघ स्कूल से निकलकर धान की फसल में घुस गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बाघ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाघ कुछ देर बाद जंगल में भाग गया।
फिलहाल रिहायशी इलाके में बाघ के आने की सूचना से क्षेत्र में डर का माहौल है।
रेंजर ने बताया कि रायवाला के प्रतीत नगर स्थित होशियारी देवी मंदिर के पास स्कूल में बाघ घुसने की सूचना रविवार की दोपहर को मिली। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बताया कि स्कूल में बाघ घुसा हुआ है। जैसे ही वन विभाग की टीम स्कूल के पास पहुंची तो आवाज़ सुनकर बाघ धान की फसल में घुस गया।
वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाघ जंगल की ओर भाग गया। फिलहाल बाघ को रिहाइशी इलाके में आने से रोकने के प्रयास वन विभाग ने शुरू कर दिए हैं। दिन और रात को वन विभाग की टीम इस इलाके में गस्त भी करेगी। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post