
देहरादून के रानीपोखरी थाना पुलिस ने टीन के खोखे में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेमान अंसारी उर्फ मनीष (24 वर्ष) और साहिल (22 वर्ष), दोनों निवासी घमण्डपुर, रानीपोखरी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने 19/20 अक्टूबर की रात वादी अनिल के खोखे का ताला तोड़कर एक्टिवा वाहन (UK07FV-2182), बीड़ी, सिगरेट, माचिस के पैकेट और नगद राशि ₹220 चोरी की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घमण्डपुर जंगल रोड पर चेकिंग के दौरान दोनों को चोरी की गई एक्टिवा और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम — अ.उ.नि. हरीश सती, हे.का. धीरेंद्र यादव, का. रवि कुमार और का. दुष्यन्त ने त्वरित कार्रवाई कर मामला सुलझाया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post