
उत्तराखंड की राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं ओर अगर हम बात करें वर्तमान सरकार की तो प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार की सरकार है ओर भाजपा का दावा भी है कि हम तीसरी बार सरकार प्रदेश में बनाएंगे, ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है तो वहीं अब राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में दस्तक दे दी है और पार्टी संगठन ने सौरभ वत्स को उत्तराखंड की जिम्मदारी दी है..
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बिगुल बजा दिया है सौरभ वत्स उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
वही नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ वत्स ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी और संघटन के लोगो का आभार जताया इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को नियक्त करेगी और उत्तराखंड़ में अब तीसरे मोर्चे के रूप में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल आ गया है।
अभिषेक त्यागी
महासचिव संगठन राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
सौरभ वत्स
नवनियुक्त अध्यक्ष राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post