
मुनस्यारी। सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक और सैद्धांतिक रूप से दक्ष बनाने के लिए 23 नवंबर से प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर तय की गई है।
सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालय के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यह कैंप आईटीबीपी देहरादून फ्रंटियर के आईजी संजय सिंह गुंज्याल के सहयोग से आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण में फिजिकल ट्रेनिंग के साथ थ्योरिकल परीक्षाएं भी कराई जाएंगी।
कैंप में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और एसएसबी सहयोग देंगे। आने वाले समय में ऐसे कैंप नाचनी, बांसबगड़, धारचूला, बलुवाकोट और पिथौरागढ़ मुख्यालय में भी आयोजित किए जाएंगे। मर्तोलिया ने सीमांत युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post