
उत्तराखंड विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत पर विधायक नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश के लिए यह सत्र ऐतिहासिक है राजधानी के मुद्दे पर बोलते हुए नौटियाल ने साफ कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का फैसला पूर्व सरकारों के घोषणापत्र और जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ है उन्होंने बताया कि भराड़ीसैंण-गैरसैंण में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है विधायक ने कहा कि गैरसैंण कुमाऊं और गढ़वाल की भावनाओं का केंद्र है, और इसे पूर्ण राजधानी बनाए जाने का संकल्प सभी दलों और जनता का है विधायक नौटियाल ने स्पष्ट किया कि गैरसैंण को लेकर सरकार का रुख अडिग है उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा करना राज्य की जनभावनाओं के खिलाफ है, क्योंकि उत्तराखंड के लोग चाहते हैं कि गैरसैंण ही पूर्ण राजधानी बने।
अनिल नौटियाल,विधायक,कर्णप्रयाग,भाजपा
9 नवंबर को उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं सभी विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी सरकार के सामने रख रहे हैं ऐसे में सरकार केवल अपने 10 साल के कार्यकाल का गुणगान करना चाह रही है मगर कांग्रेस पार्टी के विधायक अपने मुद्दों के साथ सदन में पहुंचे विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी मगर विधानसभा का सत्र का समय बहुत कम है ऐसे में सभी विधायक अपने मुद्दों को नहीं उठा पाएंगे उत्तराखंड की 25 साल की यात्रा विधायकों के सहयोग और कार्य से ही संभव है उत्तराखंड अभी युवा है आज ख़ुशी मनाने का दिन है, लेकिन आत्ममंथन भी बेहद जरूरी है कि कैसे देश में राज्य की अलग पहचान बनाई जाए प्रदेश में आई आपदाओं पर चर्चा न होने को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी है।
रवि बहादुर, विधायक, ज्वालापुर, कांग्रेस
Reported By: Abhinav Naik













Discussion about this post