
रूद्रपुर नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा स्थित बसंती पूजा मैदान में “आपका मेयर, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को उनके द्वार तक पहुंचकर सुनना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में बिजली विभाग, जल विभाग, राशन कार्ड, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, जन्म प्रमाण पत्र तथा आयुष्मान योजना सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। यहां पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है और इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
महापौर विकास शर्मा
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post