
मुनि की रेती में चल रहे International Yoga Festival के पांचवें दिन “रन फॉर योगा” मैराथन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निगम के प्रबंध निदेशक Prateek Jain ने योग फ्लैग के साथ हरी झंडी दिखाकर की।
इस मैराथन में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य “घर-घर योग, स्वस्थ मन-काया और विश्व शांति” का संदेश देना था। दौड़ गंगा रिजॉर्ट से शुरू होकर स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला, Parmarth Niketan, भागीरथी धाम और जानकी झूला होते हुए पुनः गंगा रिजॉर्ट पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान सहित कई अधिकारियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों में योग और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन योग, स्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post