Friday, October 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सचिव रंजना राजगुरु ने आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता और सफाई पर जोर

Crime Patrol by Crime Patrol
October 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
inspected
2
VIEWS

उत्तरकाशी। सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और पंचकर्म सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

निरीक्षण से पहले सचिव रंजना राजगुरु ने काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन दवाओं के स्टॉक की नियमित जांच करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ओपीडी, पंचकर्म कक्ष और वार्डों का लिया जायजा

सचिव ने अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या और उपस्थिति, दैनिक ओपीडी तथा मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने पुरुष एवं महिला पंचकर्म कक्षों, वार्डों, योग कक्ष और ओपीडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और कैंटीन की उपलब्धता के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही जिला अस्पताल परिसर में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

अस्पतालों के निरीक्षण के बाद सचिव ने जिला सभागार में राजस्व, आयुष और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में एग्रीस्टैक और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया। उन्होंने पटवारी चौकी धौंतरी, गड़ूगाड़ और कानूनगो चौकी डुंडा की स्थिति की जानकारी भी ली। राजस्व विभाग के निर्माणाधीन भवनों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द भेजने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

Uttarkashi

उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम

October 16, 2026
Checking

त्योहारी सीजन में दून पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 29 वाहन चालकों और 61 दुकानदारों पर कार्रवाई

October 16, 2026
Meeting

उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान: मुख्य सचिव

October 16, 2026
Madan Kaushik

आयुष चिकित्सालयों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश, रिक्त पदों पर होगी भर्ती

October 16, 2026

ई-ऑफिस और डिजिटल सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर

सचिव रंजना राजगुरु ने राजस्व विभाग में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने और ई-ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से गलत दस्तावेज या जानकारी अपलोड किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने को भी कहा।

जिला कार्यालय और स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण

सचिव ने जिला कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय में दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव और अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, राजस्व कार्यों के समयबद्ध निस्तारण और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-16-at-4.43.08-PM.mp4

सचिव राजस्व परिषद, रंजना राजगुरु

Reported By: Gopal nautiyal

Previous Post

उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान: मुख्य सचिव

Next Post

त्योहारी सीजन में दून पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 29 वाहन चालकों और 61 दुकानदारों पर कार्रवाई

Next Post
Checking

त्योहारी सीजन में दून पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 29 वाहन चालकों और 61 दुकानदारों पर कार्रवाई

Uttarkashi

उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

sports meet

सीआईएमएस–यूआईएचएमटी में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन

7 months ago
Haridwar

शीत लहर के बीच डीएम मयूर दीक्षित ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, गरीबों को दी राहत

10 months ago
protest

देशव्यापी हड़ताल के तहत देहरादून में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

8 months ago
Nainital

नैनीताल: ड्यूटी के दौरान करंट लगने से विद्युत कर्मचारी की मौत

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम
  • त्योहारी सीजन में दून पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 29 वाहन चालकों और 61 दुकानदारों पर कार्रवाई
  • सचिव रंजना राजगुरु ने आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता और सफाई पर जोर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttarkashi

उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम

October 16, 2026
Checking

त्योहारी सीजन में दून पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 29 वाहन चालकों और 61 दुकानदारों पर कार्रवाई

October 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol